Showing posts with label DINESH KANDPAL. Show all posts
Showing posts with label DINESH KANDPAL. Show all posts

Thursday, July 24, 2008

राम का शॉट ओ के है




मेरे अन्तर्यामी राम अब टीवी पर हर रोज़ दिख जाते हैं। राम सेतु की खबर में जैसे ही कोई नयी चीज़ जुड़ती है अरुण गोविल( रामायण में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार) भावमय मुस्कान के साथ प्रकट हो जाते हैं। रिपोर्ट में केन्द्र सरकार पर गुस्सा बरपाया जा रहा हो या निंदा का कोई और रुप प्रकट किया जा रहा हो मेरे राम मुस्कुराते हुये ही नज़र आते हैं, हर दुख और दर्द से ऊपर मेरे राम का शॉट हमेशा ओ के रहता है...एनडीटीवी की रामायण के राम भी अच्छा अभिनय कर रहे हैं लेकिन राम की पोस्ट पर अभी अरुण गोविल ही काबिज़ हैं। हालांकि अभिषेक बच्चन अगर राम के रोल में आये तो पता नही टक्कर मिलेगी या नहीं...लेकिन फिलहाल आप जब भी मर्यादा पुरुषोत्तम का ध्यान करें अरुण गोविल को ज़रूर भज ले..राम सेतु की खबर पर विजुअल चलाने के लिये अगर आपको सोचना पड़ रहा है तो फिर आप अपने विवेक पर पुनर्विचार कर ले..क्योंकि समन्दर का विजुअल कॉमन होता है..मामला सरकार से जुड़ा है और सरकार के किसी भी आदमी की शक्ल फिलहाल टी आर पी नहीं है..इस खबर पर टीआरपी चाहिये तो राम राम भजिये ...रामानंद सागर के राम हाज़िर..सबसे आसान उप्लब्धि राम की ही है..ये राम संसद में मिल जाते हैं..टीवी पर तो हैं ही.. लेकिन इन्हें मुस्कुराते हुये ही देखियेगा और दिखाइयेगा..राम का स्वरूप क्रोध में जमता नहीं..बस मुस्कुराते हुये दिखाइये..बस फिर क्या...राम का शॉट ओ के है...

दिनेश काण्डपाल

Friday, February 8, 2008

सही कहा खन्ना साहब



िदल्ली के उपराज्यपाल ट्रेिफक पुिलस के एक समारोह में थे। उन्होंने कहा िनयम क़ायदे तोड़ना गलत बात है और हम उत्तर भारत के लोग िनयम तोड़ने में गर्व महसूस करते हैं। खन्ना साहब ने जो कुछ भी कहा अपने अनुभव से कहा होगा ऐसा मुझे लगता है। जो लोग दक्षिण भारत में कुछ समय तक रह कर आये हैं वो शायद खन्ना साहब की बात से ज़रूर इत्तेफाक़ रखते होंगें। ढ़ाई साल तक हैदराबाद में रहने का मेरा अनुभव तो यही कहता है िक खन्ना साहब ने ठीक कहा। मुम्बई में अंधेरी स्टेशन पर उतरने पर अगर आपको सीढ़ियों पर लम्बी लाईन िदखे तो चौंकिये मत। मुम्बई में लोग बसों में चढ़ने के लिये लाईन लगाते हैं। उत्तर भारत के किसी शहरो में मैंने नहीं देखा कि बस में लाईन लगा कर चढ़ा जाता हो। ट्रेिफक नियमों कि धज्जियां उड़ाने का आध्यात्मिक आनंद तो अद्भुत है। रेड लाईट जम्प करके क्या मज़ा आता है ये तो ज़बान से समझाया ही नहीं जा सकता बस महसूस किया जा सकता है। ये सब हैदराबाद और मुम्बई में भी होता है लेकिन ऐसा नहीं जैसा दिल्ली में होता है। दिल्ली में अाटो की सवारी अगर आप करते हैं तो समझ सकते है कि दर्द क्या होता है। मुम्बई में आटो चालकों की शालीनता और इमानदारी का मैं कायल हूं। इक्कीस रुपये पचास पैसे के बिल पर मैंने जब पच्चीस रुपये दिये तो आटो चालक ने मुझे पूरे तीन रुपये पाचस पैसे लौटाये। दिल्ली के परिवहन मंत्री ज़रा बतायें कि आटो चालक कितने काबू में हैं। दिल्ली में आटो वाले ने अगर देख लिया कि सवारी मुसीबत में है तो फिर सवारी की जेब पर उस्तरा चलता तय है। एक बार फिर से बस की बात पर आता हूं। पिछले दिनों मुझे दिल्ली में लो फ्लोर बसों की सवारी का मौका मिला। वजीरपुर से ये बस बनकर चलती है। वजीरपुर पर जैसे ही शानदार चमचमाती बस आयी स्टाप पर सवारियों की धक्का मु्ककी ने उसकी शान को बट्टा लगा दिया। बड़ा दिल दुखा मेरा। बस कंडक्टर का व्यवहार हर रोज़ बेइज्जत करता है। इतनी बड़ी पुलिस के बाद भी ब्लू लाईन के ड्राइवर का अदम्य साहस ही है कि वो जहां मर्जी बस को रोक सकता है। और ये काम वो ड्राइवर हर रोज़ करता है। कई बाते हैं जो उपराज्यपाल ने कही थी इस बात के अलावा भी उनको भी सुन लेते तो अच्छा था।
राज ठाकरे ने जो आग लगाई उसमे तेजिन्दर खन्ना के बयान ने घी कैसे डाल दिया, खैर, ठीक नहीं है दोनों के बयान को जोड़ना। एक विशु्द्ध राजनीति कर रहा है तो दूसरा थोड़ा दर्द बयान कर रहा है। हमको बुरा क्यू लगता है अपने बारे में बुरा सुनकर। किसी की क्या सुनना। ये तो हमारा दिल भी जानता है कि खन्ना साहब ने ठीक कहा या ग़लत।

दिनेश काण्डपाल

Sunday, April 15, 2007

जो उफन गया वो डूब गया


दिनेश काण्डपाल

जो उफन गया वो डूब गया

कई सूफी कहावतों में कहा गया है कि जो डूब गया उसने सब पा लिया। इन कहावतों के शब्दार्थ और भावार्थ हर किसी ने अपनी सुविधा के हिसाब से निकाल लिये। उत्तर प्रदेश में इस वक्त जो कार्यकर्ता बेहिसाब प्रचार में डूबे हैं वो क्या पा लेंगें ये बड़ा उलझा सवाल हो गया है। 403 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये किसी भी पार्टी ने अपनी स्थिति इतनी मज़बूत नहीं देखी कि वो अपने नेता के नाम पर वोट मांगता या मुद्दे ही गिना देता। राहुल गांधी ने बाबरी मस्ज़िद का जिन्न बाहर निकाल कर अपने ही पार्टी के प्रधानमंत्री रह चुके नेता पर उंगली उठा ही। सबने अपने अपन् हिसाब से इस मुद्दे का रस लिया जिसकी चौकड़ी जहां जमी वहीं राहुल के बयान पर अपना बयान ठोंक दिया। हल्का उफान ज़रूर आया पर डुबा नहीं सका कांग्रेस को कुछ दिलाया या नहीं ग्यारह मई को पता चलेगा। हाईटैक प्रचार की आदी बीजेपी राम ध्यान में मग्न होने की सोच ही रही थी कि लालजी और केसरी ने सोचा कि सीडी से भी 403 योजन का समुद्र लांघां जा सकता है। ये निर्देशन में इतना डूबे कि ऊफान का अहसास तक नहीं रहा और अब हालत ये है कि बी जे पी के एयर कंडिशंड नेता रोज़ चुनाव आयोग के चक्कर काट रहे हैं काले कोट में। वो भी दिल्ली में इतनी गर्मी है। बीजेपी के इस ऊफान में कौन कौन डूबेगा इन सवालों ने कई भावी प्रधानमंत्रियों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। अथाह जन राशि में हिचकोले खा रहे समाजवादी पार्टी के जहाज को कई ऊफान चुनाव से पहले ही देखने को मिल गये। निठारी की सुनामी ने सपा को अन्दर तकर चोट पंहुंचा दी, शिवपाल जी के बयान बची हुयी लहरों में बह गये। कम जुर्म के दावे रेत को घरौंदों से पनाह मांगते रहे, और अब सद्दाम हुसैन दजला फरात लांघ कर गंगा जमुना के मैदान में अपनी फांसी का चित्रण कर रहे हैं। मजबूरी भी कैसी कि कहीं कुछ भी नहीं। बहन माया की पैनी नज़र अस्त्र और शस्त्र के बीच खड़े ब्राह्मणों पर टिक गयी। शान्ति के साथ माया बटोरी और ऊफान दिया प्रचार को। इतने ऊफान हैं कि वोटर थपेड़ों में फंस गया है कि वो किसमें डूबे और किसे पाय। बाबा भुल्ला !


दिनेश काण्डपाल